नसों का रंग हरा क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 12:07

ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रकाश की हरी और नीली वेवलेंथ, लाल वेवलेंथ से छोटी होती हैं. नीली रोशनी की तुलना में, लाल रोशनी इंसान के टिश्यू को भेदने में बेहतर है. इसलिए हमारी त्वचा लाल वेवलेंथ को अवशोषित करती है और हरे या नीले रंग परावर्तित हो जाते हैं और हमारे पास वापस बिखर जाते हैं.

खून की नसें (धमनी और शिरा) त्वचा में काफी गहराई में स्थित होती हैं साथ ही इनकी दीवार भी थोड़ी मोटी होती है. इन नसों की दीवार और त्वचा पारदर्शी तो नहीं होती है लेकिन पारभासी होती है इसीलिए इनके अंदर उपस्थित खून की हलकी सी झलक दिखाई पड़ती है. गहराई से दिखने के कारण ही यह नसें लाल न दिख कर नीली या हरी सी दिखाई पड़ती हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info